फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावक नितिन और राजेश ने 25 घंटे में चलाई 600 किलोमीटर साइकिल

Tue, 03 Jun 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : साइकिलिंग करते बीआरजी के सदस्य। स्रोत गु्रप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हर साल 3 जून को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने एक विशेष साइकिलिंग जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से आह्वान किया कि वे रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिलिंग करें, ताकि न सिर्फ वे शारीरिक रूप से फिट रहें बल्कि पर्यावरण को भी बचा सकें। पिछले दिनों दिल्ली में हुई सुपर रैंडोनर राइर्डस में बीआरजी का रिकार्ड कायम है।
विज्ञापन

बीआरजी के धावकों नितिन और राजेश ने इस राइड्स में 25 घंटे में 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर रिकार्ड बनाया था। इनके अलावा जयदेव राठी ने 6 घंटे में 200 और 18 घंटे 40 मिनट में अमित कादियान ने 400 किलोमीटर साइकिल चलाई थी।

सोमवार को बीआरजी के साइकिलिंग ग्रुप ने सुबह-सुबह शहर में एक जागरूकता राइड निकाली। जिसमें काफी संख्या में साइकिलिस्ट ने भाग लिया। ग्रुप के संयोजक और फिट इंडिया अभियान के एंबेसडर दीपक छिल्लर ने कहा हम कई वर्षों से बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह साइकिलिंग अभियान हमारी उसी सोच का विस्तार है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति सप्ताह में कम से कम 3 दिन और दिन में कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाए। उन्होंने बताया कि बीआरजी के सदस्य हर रविवार को संडे ऑन साइकिल के तहत लॉन्ग राइड पर निकलते हैं, जिससे एक स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरणादायक संदेश दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित सुपर रैंडोनर राइड्स में बीआरजी के जयदेव राठी, अमित कादयान, नितिन अत्री और राजेश ने 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की राइड्स तय कर सुपर रैंडोनर टाइटल प्राप्त किया। ग्रुप सदस्य सागर ओहल्याण बहादुरगढ़ से जयपुर और ऋषिकेश तक साइकिल से अप-डाउन यात्रा कर पर्यावरण और रोपण के प्रति संदेश दिया। साइकिलिंग करने वालों में जयदेव राठी, प्रवीन सागवान, सरनाम, कृष्ण, संदीप, शिव कुमार, हंसराज शर्मा, रेखा बेनीवाल, नरेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, रोहतास, सागर, सन्नी, नीरज, धर्मवीर, निकुंज, प्रकृति, अंशु, वश, रोहित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें