फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह 26 अक्तूबर को हिसार में

विज्ञापन
फोटो : 9प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह की जानकारी देते नामदेव सभा के पदाधिकारी। स्रो
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह का आयोजन 26 अक्तूबर को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विश्ष्टि अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


समारोह की तैयारियों व समाज के लोगों को निमंत्रण देने के लिए स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नामदेव सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार नामदेव समाज के साथ संत नामदेव जयंती मना रहे हैं।
इस अवसर पर हिसार संत नामदेव सभा एवं ट्रस्ट द्वारा हवन, गुरु भक्ति और लंगर प्रसाद का सामूहिक आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए सतबीर वर्मा, कृष्ण रोहिल्ला और विकास रोहिला को प्रदेशभर में समाज के लोगों को निमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

संत नामदेव जयंती का यह भव्य आयोजन समाज में एकता, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर तरुण सिक्करवाल, लक्ष्मीनारायण वर्मा, विजय रोहिल्ला, प्रदीप कुमार, रमेश, नरेश, धर्मेंद्र, दलीप सिक्करवाल, नंदगोपाल रोहिल्ला, नवीन रोहिल्ला, महेंद्र सिंह, मुकेश वर्मा, पार्षद संगीत लता, रामअवतार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें