फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: योगेश चौधरी को मिला प्रतिष्ठित माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो : 12राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सम्मान हासिल करते योगेश चौधरी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक योगेश चौधरी को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह सम्मान सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में देशभर के श्रेष्ठ योगदानकर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
योगेश चौधरी को इससे पूर्व हरियाणा के राज्यपाल द्वारा राज्यस्तरीय एनएसएस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और राज्यस्तर पर बेस्ट वॉलंटियर के पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने योगेश को बधाई देते हुए कहा कि योगेश ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह आईजीयू के लिए गौरवशाली क्षण है, उनका यह योगदान सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगेश जैसे छात्र न केवल इस विश्वविद्यालय की अमानत हैं बल्कि इस देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे युवा ही भारत के सशक्त कल की नींव हैं।
इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने न केवल इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर करण सिंह, डॉ. संजय हुड्डा, प्रोफेसर दीपक गुप्ता, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र सहित सभी शिक्षकों ने योगेश चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें