फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के बाहर रहेगा महापंचायत का पहरा

Mon, 08 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर-बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरोहड़ का राजकीय कॉलेज के बाहर 19 गांवों की पंचायतों का पहरा रहेगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन




इसमें बिरोहड़ के 30 लोगों के अलावा प्रत्येक गांव से दो-दो व्यक्तियों को शामिल किया गया है। कमेटी का काम असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की होगी ताकि विद्यार्थी, विशेषकर छात्राएं बिना किसी भय के शिक्षा हासिल कर सके।



विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ यह कमेटी उनमें अनुशासन स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।  
गांव बिरोहड़ में रविवार को हुई इस महापंचायत की अध्यक्षता कैप्टन गुलजारी लाल ने की।



महापंचायत में इस बात पर मंथन हुआ कि कॉलेज में विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल किस प्रकार दिया जाए। आए दिन कॉलेज के विद्यार्थियों में झगड़ा होने और बाद में इन झगड़ों में बाहरी लोगों के शामिल हो जाने की घटनाओं के मद्देनजर कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




करीब तीन घंटे तक चली इस महापंचायत में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में बिरोहड़ गांव के 30 प्रमुख लोगों के अलावा प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों को शामिल किया गया।



कमेटी का अध्यक्ष प्रदीप पुत्र प्रताप सिंह को चुना गया। महापंचायत ने कमेटी को उनके कार्य भी विस्तार से समझाए।
पांच सदस्य रोजाना करेंगे निगरानी



 
ग्राम प्रधान जगदेव सिंह ने बताया कि इस कमेटी के पांच सदस्य रोजाना कॉलेज के बाहर बैठेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी विद्यार्थी या बाहरी तत्व यहां अनुशासनहीनता न कर पाए। सप्ताह के छह दिन इसी तरह बारी-बारी से सदस्य बैठेंगे।



कोई विद्यार्थी अनुशासनहीनता करेगा तो उसे समझाया जाएगा। यदि नहीं मानता तो कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर उसे कॉलेज से निकलवा दिया जाएगा, ताकि दूसरे पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी नहीं हो। छात्राओं की सुरक्षा का सबसे अधिक ध्यान रखा जाएगा।

 
ये ग्राम पंचायतें हुईं शामिल  
गांव बिरोहड़ की चौपाल में सतगामा के गांव भागी, सातौर स्वरूपगढ़, ईमलोटा, बिगोवा, निमली कन्हेटी,  मोरवाला के अलावा बारहा बिरोहड़ के गांव कालियावास, मालियावास, सासरौली, मानकावास, खाचरौली, सेहलंगा, ढलानवास, झामरी व  रूड़ियावास के ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन




पंचायत में बिजेंद्र सरपंच व भरपूर कालियावास खाचरौली, उमेद ईश्वर, सासरौली, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, कपूर सिंह, राज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें