फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में एसआर सेंचुरी स्कूल बहादुरगढ़ रहा अव्वल

Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp11- प्रतियोगिता के विजेता छात्र अ​धिकारियों के साथ। स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर में किया गया। इसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के 63 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम प्रभारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने एवं विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा विभिन्न विज्ञान लोकप्रिय स्कीमें जैसे बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान निबंध लेखन, विज्ञान सम्मेलन, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, हरियाणा प्रतिभा खोज परीक्षा एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम स्तर की जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा से 21 टीमों में से चयनित आठ टीमों ने फाइनल क्विज में हिस्सा लिया। क्विज में पहले पांच स्थान पाने वाली टीमों को जोनल स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से हरीश शर्मा, पुनीता चौधरी, डॉ. जितेंद्र देसवाल, दीपक मुदगिल ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य पंकज वालिया मौजूद रहे।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान : एसआर सेंचुरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
द्वितीय स्थान : आरईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर
तृतीय स्थान : आरईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छुछकवास
चतुर्थ स्थान : विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
पांचवां स्थान : संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें