फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारत-पाक मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह, बड़ी स्क्रीन पर देखने की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
-फोटो 81 : नीरज शर्मा
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

15 फरवरी को भारत-पाक मुकाबले को लेकर बहादुरगढ़ में खेल और क्रिकेट खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। शहर में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की तैयारियां की जा रही हैं। खेल प्रेमी, क्रिकेट खिलाड़ी और युवा मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कई खेल क्लबों, एकेडमियों और बाजार समितियों ने मैच को बड़ी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से दिखाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। शहर के मुख्य चौक, वाटिकाओं में बड़ी स्क्रीन लगाने, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से अटकलों और अनिश्चतता के बीच भारत-पाक के बीच 15 फरवरी को मैच होने से शहर के खिलाड़ी और खेल प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। अब टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए अभी से तैयारी करने लगे हैं।



भारत-पाकिस्तान का मैच केवल तकनीक या रणनीति का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होता है। इस तरह के बड़े मैच युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। खिलाड़ी इन मुकाबलों को देखकर खेल की बारीकियां सीखते हैं और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

-नीरज शर्मा, क्रिकेट प्रेमी



भारत और पाकिस्तान के बीच मैच युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। हम बचपन से भारत-पाकिस्तान मैच देखते बड़े हुए हैं। भारत-पाक के बीच खेला जाने वाला मैच रोमांच से भरा होता है। कुल मिलाकर 15 फरवरी का मैच बहादुरगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े उत्सव जैसा रहने वाला है।
विज्ञापन


-सुनील रोहिल्ला, क्रिकेट प्रेमी



भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच और दबाव से भरा होता है। यही वजह है कि इस मैच को लेकर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह दिखाई देता है। भारत-पाक मैच केवल खेल नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा होता है। ऐसे मुकाबले शहर में एक अलग ही माहौल बना देते हैं। इस दिन लोग अपने काम को छोड़कर मैच में व्यस्त हो जाते हैं।

-गौरव गर्ग, दुकानदार

-फोटो 81 : नीरज शर्मा

-फोटो 81 : नीरज शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें