फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज का देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा : जांगड़ा

विज्ञापन
13jjrp01-  श्री विश्वकर्मा जांगड़ा धर्मशाला माछरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नमन करते समाज
विज्ञापन
झज्जर। भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा जांगड़ा धर्मशाला माछरौली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा ने की। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और नशा मुक्ति कुरीतियों से दूरी बनाकर भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा ने कहा कि टेक्निकल साइंस के आविष्कारक भगवान विश्वकर्मा ने देश और दुनिया को शिल्प कला का संदेश दिया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा छात्रावास के भवन के लिए झज्जर में जमीन आवंटन करने की सीएम नायब सैनी से मांग की।
इस अवसर पर महावीर जांगड़ा, धर्मवीर जांगड़ा, रामकुमार जांगड़ा, रवि जांगड़ा, रामकुमार जांगड़ा, सुंदरलाल जांगड़ा, नवरत्न जांगड़ा, प्रकाश जांगड़ा, रामकिशन जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में जांगड़ा विश्वकर्मा समाज महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। राज्य में खाली होने जा रही राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट पर दक्षिण हरियाणा से जांगड़ा समाज के प्रत्याशी को राज्यसभा का सांसद प्रत्याशी बनाने, हरियाणा सरकार के एचपीएससी आयोग, बोर्डों एवं निगमों, राज्यपाल और संवैधानिक में प्रतिनिधित्व देने के लिए जिला अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा के रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मत प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें