फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी खास खीर... प्रसाद के लिए देर रात जुटे 17 हजार लोग

Tue, 07 Oct 2025 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp32- जटेला धाम में खीर तैयार करते सेवक। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
बेरी (झज्जर )। माजरा स्थित जटेला धाम में शरद पूर्णिमा पर आस्था का मेला लगा। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार खीर का प्रसाद पाने के लिए छह अक्तूबर की शाम 6 बजे तक 17 हजार श्रद्धालुओं ने टोकन कटवा लिए थे। देर रात 3 बजे से सूर्य निकलने तक श्रद्धालुओं को खीर वितरित की गई।
विज्ञापन

जटेला धाम में 17 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने से करीब 5 से 6 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। बताया जा रहा है मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।
जटेला धाम के महंत राजेंद्र दास व सूर्यानंद महाराज ने बताया कि साल में 12 पूर्णमासी आती हैं लेकिन शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए खास खीर तैयार की जाती है। खीर में दुर्लभ जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे तैयार खीर सांस, दमा और नजला जैसी बीमारियों के लिए रामबाण साबित होती है।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र दास कहते हैं, आयुर्वेद आयु और ज्ञान का वेद है। इससे आयु बढ़ाने और जीवन भर स्वस्थ रहने के तरीके ईजाद किए जाते हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें अमृत वर्षा करती हैं। इससे खीर विशेष तरह का आरोग्य टॉनिक बन जाती है।
न्यूजीलैंड से भी खीर का प्रसाद लेने आए श्रद्धालु
न्यूजीलैंड से पंघाल परिवार भी आयुर्वेदिक खीर का प्रसाद लेने जटेला धाम पहुंचा था। अजय पंघाल, अनीता पंघाल, सत्यक पंघाल और सचिन पंघाल ने मंगलवार सुबह खीर का प्रसाद लिया। पंघाल परिवार मूल रूप से हिसार के रहने वाले हैं लेकिन पिछले 30 साल से न्यूजीलैंड में रह रहे हैं।
साल 2002 से हो रहा खीर का वितरण
जटेला धाम में साल 2002 से हर साल शरद पूर्णिमा पर खीर वितरित की जाती है। कहते हैं, जैसे-जैसे खीर के सेवन से लोगों को स्वास्थ्य लाभ हुआ तो धाम में प्रसाद लेने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई। इसके बाद से वर्ष 2012 में टोकन सिस्टम शुरू करना पड़ा। टोकन व्यवस्था पूर्ण रूप से निशुल्क है।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगानी पड़ी पुलिस
जटेला धाम में खीर का प्रसाद पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दाैरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों को काफी मेहनत करनी पड़ी। दिनभर सत्संग व भंडारे का भी कार्यक्रम चलता रहा। इसमें संत, महात्मा, डॉक्टर और वैद्य भी आए थे।

07jjrp32- जटेला धाम में खीर तैयार करते सेवक। स्रोत-आयोजक

07jjrp32- जटेला धाम में खीर तैयार करते सेवक। स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें