फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसयूसीएआई के कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला

Tue, 07 Oct 2025 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 67: बहादुरगढ़ में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाते संगठन कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से फलस्तीन को उपनिवेश बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने छोटूराम धर्मशाला के पास विरोध प्रदर्शन किया और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन किया। प्रदेश सचिव मंडल सदस्य जयकरण मांडौठी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के नाम पर, विशेष रूप से गाजा में फलस्तीनियों पर इजरायली आक्रमण रोकने के नाम पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक शांति योजना प्रस्तावित की है, जो एक औपनिवेशिक ढांचे के अलावा और कुछ नहीं है। जहां फलस्तीन के लोग अमेरिकी-इजरायली शासकों के हमेशा कैदी बने रहेंगे। जिला कमेटी सदस्य लालजी ने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं और अमन पसंद लोगों से अपील करते हैं कि इस घृणित योजना के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। इस मौके पर सरोजनी देवी, विद्या देवी, सोनिया, संजीवन, राजबीर सिंह छिल्लर, महेंद्र सिंह कादियान, संदीप सिंह, राहुल, बलबीर, सतपाल,भरत सिंह, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें