27jjrp19- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
बेरी। गत 12 सितंबर को बेरी चौकी के अंतर्गत आने वाले हिंदयान पाना में अपनी मां पर गंडासी से गर्दन पर वार कर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग गंडासी बरामद की गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे करने का आदी है और हत्या करने के बाद इधर-उधर छिपता रहा।
आरोपी बेटे को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान से आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में खुलासा होगा कि बेटे ने अपने मां की हत्या किन कारणों से की थी। पुलिस शनिवार को आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और सीन री-क्रिएट करवाया गया।
15 दिन पहले पाना हिदंयान में गंडासी से मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शनिवार को जिला अदालत में पेश किया है। जहां आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- विकास कुमार, थाना प्रभारी बेरी।