फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 16वीं चैंपियनशिप रन में बीआरजी के धावक छाए

Sun, 28 Sep 2025 08:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली के राजघाट में हुई 16वीं चैंपियन रन (ग्रैंड रन) में बीआरजी धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। सुबह के समय हजारों धावकों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। बीआरजी संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि अपनी फिटनेस, अनुशासन और जुनून के दम पर धावकों ने कई आयु वर्गों में पदक जीतकर धूम मचा दी।
विज्ञापन

आयोजन में अलग-अलग आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें कुल 12 धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर इनाम जीते और जिले व टीम का नाम रोशन किया। सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 41 से 50 वर्ष के आयु वर्ग में सत्यवान ने पहला, गुलाब सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में 41 से 50 आयु वर्ग में सीमा रावत ने पहला, ललित पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों के 51 से 60 आयु वर्ग में धर्मवीर ने दूसरा, देवेंद्र प्रसाद ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा राणा ने पहला, 10 किलोमीटर दौड़ को पुरुष वर्ग में रमेश चंद्र ने 52 मिनट, रणबीर सिंह ने 53 मिनट 37 सेकेंड में पूरा किया।
विज्ञापन

इनके अलावा प्रतियोगिता में विजय दहिया, राजेश कुमार, ललिता पांडेय, अभय टेटे, शलभ खरे, अशोक कुमार शर्मा, ब्रह्मप्रकाश मान, धर्मवीर, अशुतोष कुमार सिंह, धर्मवीर, ललित सहगल और राजिंदर सिंह बावा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर बीआरजी समूह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बीआरजी धावकों ने न केवल अपने शानदार प्रदर्शन से बल्कि खेल भावना और अनुशासन से भी सभी को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें