साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली में छुट्टी पर आए एक फौजी के साथ गांव के ही आठ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सासरौली निवासी सोमबीर फौजी छुट्टी पर अपने घर आया है। वह मंगलवार की रात 10 बजे अपने साथी प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल से खेत में फव्वारे और मोटर को चेक करने के लिए गया था। वापस आते समय सासरौली जलघर के पास एक कार में गांव के ही कुछ आ रहे थे। कार में सवार लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को रुकवाया और उसके साथ गाली गलौज की सोमबीर ने उनका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मामले को बढ़ता देख कार सवार लोगों ने अन्य साथियों को भी बुला लिया। मार पिटाई में फौजी को गंभीर चोटें लगी हैं, घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें नागरिक अस्पताल झज्जर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया है। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा ह्रै। झाड़ली पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गांव के ही 7 व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।