फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7800 में से अब तक 585 लोगों को मिला लाल डोरे में संपत्ति का प्रमाण पत्र, 1200 के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं

Fri, 21 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
20jjrp13- नगर परिषद में काम करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में लाल डोरा, आबादी देह (गांव का बसा हुआ या विकसित क्षेत्र) में प्रॉपर्टी धारकों को नगर परिषद की तरफ से संपत्ति का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। शहर में ऐसी 7800 प्रॉपर्टी हैं, जिनके पात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाने हैं। लेकिन अब तक केवल 585 को ही इसका लाभ मिल पाया है जबकि 1200 लोगों की प्रॉपर्टी में मोबाइल नंबर ही दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में ये लोग न तो प्रॉपर्टी सत्यापित कराकर मोबाइल नंबर दर्ज करवा रहे हैं और न ही नप कर्मियों के घर-घर दस्तक देने पर ओटीपी बता रहे हैं। जिले में कुल 7800 प्रॉपर्टी हैं, जो लाल डोरे और देह आबादी में है। इनका प्रॉपर्टी धारकों ने स्वयं सत्यापन करना है। इसके बाद ही लोगों को योजना का लाभ मिल पाएगा। अब तक कुल 5500 लोगों ने ही स्वयं सत्यापन किया है।
इसके अलावा 1200 लोग ऐसे हैं, जिनके प्राॅपर्टी में मोबाइल नंबर ही दर्ज नहीं है। ऐसे में नप की तरफ से इन लोगों के घरों में भी दस्तक दी गई लेकिन लोग ओटीपी देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते प्रॉपर्टी में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हो रहे। अब तक केवल 585 लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है बाकी 7200 के करीबन लोगों को अभी फायदा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


रिकाॅर्ड न होने के कारण भी आ रही दिक्कत
जिन लोगों के नाम प्रॉपर्टी होनी हैं, उनके पास पिछले 10 साल का बिजली, पानी का बिल होना चाहिए। इसके अलावा अन्य रिकाॅर्ड भी मांगा जा रहा है जबकि पात्रों के पास ऐसा रिकाॅर्ड नहीं है। न तो नप कार्यालय में प्राॅपर्टी टैक्स भरा हुआ है और न ही उनके नाम बिजली व पानी के बिल हैं। बिजली-पानी के बिल उनके परिजनों के नाम चलते आ रहे हैं, जिस कारण प्रॉपर्टी दूसरे के नाम नहीं हो पा रही।

300 लोगों को मिलेगा लाभ
नगर परिषद की तरफ से 300 लोगों के भी कागजात का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही 300 लोगों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा। इसके लिए प्रमाण पत्र वितरण का काम जल्द किया जाएगा।


लाल डोरे, देह आबादी में प्रॉपर्टी को स्वयं सत्यापन किया जाना है। तभी उनको लाभ मिल पाएगा। जिन लोगों के कागजात पूरे हैं उनको जल्द प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय पार्षद को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें