फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भूरा भवानी मंदिर में स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने विधि-विधान से माता की पूजा की और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। नवरात्र के चलते मंदिरों में प्रतिदिन हवन-यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालु हवन में आहुतियां डालकर मां दुर्गा से आशीर्वाद मांग रहे हैं। वहीं, पुजारियों की ओर से दुर्गा स्तुति और दुर्गा चालीसा का पाठ करवाया जा रहा है। मंदिरों में भक्ति गीतों और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 17 अक्तूबर को जागरण, 18 अक्तूबर को डांडिया, 19 अक्तूबर को माता का भव्य मेला व भंडारे का आयोजन होगा। मेले में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमे वॉलीबॉल में प्रथम इनाम 21 हजार रुपये व द्वितीय इनाम 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। रस्साकशी बुजुर्गों की दोड़, महिलाओं की मटका दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ-साथ 100 रुपये से 11 हजार रुपये तक की कुश्ती भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें