फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचते छह दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
फोटो 92: एक दुकान पर पकड़े गए अवैध पटाखे। स्रोत विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली पर अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को परिषद की टीम ने रेलवे रोड, अनाज मंडी और सब्जी मंडी में छापेमारी कर छह दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान करीब पांच किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए और कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर परिषद अधिकारियों जोगेंद्र सिंधु और सुनील हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार पर 10 हजार रुपये और पांच अन्य दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने पटाखों की बिक्री के लिए आंबेडकर स्टेडियम निर्धारित किया है। यहां दो दिन तक लाइसेंसधारक दुकानदार ही पटाखे बेच सकेंगे। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही बिक्री करने और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।


फोटो 92: एक दुकान पर पकड़े गए अवैध पटाखे। स्रोत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें