बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बजरंग सोनी की माता चमेली देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बहादुरगढ़ स्थित मेट्रो सिटी स्टेशन के पास रामबाग में किया गया। बड़े पुत्र लीलू राम और छोटे पुत्र बजरंग सोनी ने परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।