फोटो-51: बहादुरगढ़ के नेता जी नगर में खिलाड़ी राहुल का स्वागत करते खेल प्रेमी। स्त्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। ग्रैपलिंग कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप में राहुल पहलवान ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता तीन से पांच जनवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में हुई। पदक जीतकर लौटे नेता जी नगर निवासी राहुल पहलवान का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और राहुल पहलवान को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शीला राठी ने कहा कि राहुल पहलवान जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राहुल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर पदक जीतकर यह सिद्ध कर दिया है कि बहादुरगढ़ की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग मिलना चाहिए ताकि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
इस मौके पर राहुल पहलवान के कोच सोलहा पहलवान भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान राजू प्रजापति, अशोक पहलवान, अमित बरहाणा, परवीन राठी, जितेंद्र तंवर, सतबीर हुड्डा, दीपक शर्मा, ललित देशवाल आदि उपस्थित रहे।