फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में सीवर का पानी बहने से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
-फोटो 58 : मेन बाजार में बहते सीवर के पानी को दिखाते दुकानदार। स्रोत दुकानदार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के मुख्य बाजार के दुकानदारों ने सीवरेज ओवरफ्लो व ब्लाॅक होने के कारण समस्या से परेशान होकर रोष जताया। अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। मुख्य बाजार के दुकानदार हितेश अरोड़ा, शिवकुमार गुप्ता, संजय कुमार, देवीलाल, सुंदरलाल, यशपाल हिंदुस्तानी ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो और ब्लॉक की समस्या से वे परेशान हैं।
विज्ञापन

यह समस्या हफ्ते भर से बनी हुई है। इस कारण दुकानदारों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो और ब्लाॅक की समस्या को जन स्वास्थ्य विभाग में दर्ज कराया है और अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें