फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बहादुरगढ़ में कई प्रदेशों के शिल्पियों का जमावड़ा

Thu, 13 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
शिल्पकार - फोटो : bureau
विज्ञापन
शिल्पकला प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बहादुरगढ़ में शुक्रवार 14 अक्तूबर से विख्यात शिल्पियों का जमावड़ा लगेगा। इनमें अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पी भी शामिल होंगे। ये शिल्पी 10 दिन तक चलने वाली शिल्पकला प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मशहूर हस्त शिल्पी भाग लेंगे।
विज्ञापन


नगर के रेलवे रोड स्थित देवकर्ण धर्मशाला के हाल में 14 से 23 अक्तूबर तक आर्ट एंड क्राफ्ट अवेयरनेस प्रोग्राम कम एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट एसोसिएशन ने किया है। शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम मनीषा शर्मा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हस्त शिल्पी पद्मश्री जयप्रकाश करेंगे।

इन वस्तुओं की लगेंगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम में टेराकोटा, काष्ठ, धातु, पेपर कटिंग, ब्लाक प्रिंटिंग, जयपुरी रजाई, लाख बैंगल, राजस्थानी परंपरागत आभूषण, फड़ चित्रकारी, जूती, कारपेट, कपड़े की गुड़िया, तार के खिलौने, पंजाब की फुलकारी, बंगाल की कांथा, कढ़ाई, चमड़े व कांच की कलाकृतियां, खुर्जा की पाट्री, मुरादाबाद की धातु वस्तुएं, कुल्लू शाल और गुजराती शाल आदि वस्तुएं देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्त शिल्पी महावीर प्रसाद बौंदवाल, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रकांत और सूर्यकांत समेत कई बड़े शिल्पी प्रेसवार्ता में मौजूद थे। रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ने कहा कि यह कार्यक्रम हस्त शिल्प को समर्पित रहेगा।

प्रदर्शनी में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मशहूर हस्त शिल्पी भाग लेंगे। इनमें अनेक नेशनल अवॉर्ड प्राप्त हैं। श्रीलंका के शिल्पियों का एक दल भी एक दिन के लिए प्रदर्शनी में भाग लेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें