फोटो नंबर 77: फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल के लिए जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। (संवाद
बादली। जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में एसएफएस बिर्धाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।
अंडर-19 वर्ग के फाइनल में एसएफएस बिर्धाना ने एसआर सेंचुरी बहादुरगढ़ को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग के फाइनल में एसएफएस बिर्धाना ने राजकीय मॉडल स्कूल बहादुरगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में भी एसएफएस बिर्धाना ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासित और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अंडर-17 वर्ग में एसडीएम स्कूल ने राजकीय मॉडल स्कूल को 2-0 से पराजित किया। राजकीय विद्यालय बहादुरगढ़ ने गोल्डन वैली विद्यालय बहादुरगढ़ को 3-0 से हराया। आदर्श विद्यालय बादली ने स्कॉलर ग्लोबल बहादुरगढ़ को 4-3 से मात दी। इसी वर्ग में राजकीय विद्यालय बहादुरगढ़ ने राजकीय मॉडल स्कूल झांसरीपुर को 2-0 से हराया। अंडर-19 वर्ग के एक मैच में एसआर विद्यालय बहादुरगढ़ ने बीएफसी स्कूल झज्जर को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की।