फोटो 91: महाविद्यालय में पौधारोपण करते प्राचार्य और विद्यार्थी। स्रोत महाविद्यालय
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राचार्या सुमन हुड्डा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति का संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। संवाद