फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टाउन पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

Mon, 20 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp09- टाउन पार्क में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। शहर के टाउन पार्क में रविवार को सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन

यह शिविर भारत स्वाभिमान के मार्गदर्शन में प्रसाद गिरि योग पीठ की तरफ से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड-13 से पार्षद टेकचंद रहे। यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका विजय आर्य ने निभाई व यजमान की भूमिका में धर्मवीर व रजवंती रहे।
सात दिवसीय योग शिविर सुबह के सत्र में चला, जिसमें मुख्य योग शिक्षक की भूमिका में रामनिवास योगार्थी व इंद्रजीत आर्य ने सभी योग साधकों को योगाभ्यास कराया। इसके अंतर्गत सभी बीमारियों से संबंधित आसन, प्राणायाम व दिनचर्या में उपयोग होने वाली बातें भी बताई गई। इसी के साथ उन्हें यज्ञ का महत्व व उनसे होने वाले लाभ भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान से संरक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि यह शिविर केवल वार्ड में नहीं अपितु समस्त शहर व समस्त गांव में भी लगाए जाएंगे, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य को सवार पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला सह संयोजक कृष्णदत्त जांगड़ा, रामनिवास, इंद्रजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें