फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैरिकेड्स लगाने के बाद भी बाजार में जा रहे वाहन

Mon, 20 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp05- आंबेडकर चौक पर लगा पुलिस का नाका। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बाजार में जाने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स लगाने के बाद भी वाहन चालक अन्य मार्गों से अपने वाहनों को बाजार के अंदर लेकर जा रहे हैं। इस कारण बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए हैं ताकि गाड़ियों की बाजार में एंट्री ना हो सकें। इसके लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है। ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों की तरफ से गाड़ियों को बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
इस कारण गाड़ी चालक अन्य मार्गों से अपने वाहनों बाजार में लेकर जा रहे है, जिसके कारण बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। इसके चलते बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसके अलावा रेहड़ी वाले, ई-रिक्शा चालक और दोपहिया वाहन चालक भी बाजार में परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते शहर में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के यातायात पुलिस की तरफ से चालान भी किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने रविवार को करीब 50 से 60 वाहन चालकों के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किए हैं। शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।


शहर में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। रविवार को करीब 50 से 60 वाहन चालकों के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किए हैं। इसके अलावा बाजार में जाने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें