फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धारा 144 हुआ लागू, आंदोलन के चलते पहुंची 8 कंपनियां

Sat, 28 Jan 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जाट आंदोलन को देखते हुए जिले में डीसी के द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पैरामिल्ट्री फोर्स की 8 कंपनियां अब तक जिले में पहुंच चुकी हैं। आंदोलन के चलते जिला प्रशासन के द्वारा पूरी एतिहयात बरती जा रही है। गौरतलब है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 29 जनवरी को धरना प्रस्तावित है। जाट भदानी मोड़ के राशलवाला चौक पर धरना देंगे, जो कि शहर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि वो भी शहर से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं, जिससे शांति बनाए रखी जा सके। वहीं दूसरी और जिला प्रशासन शुक्रवार को पूरा दिन जाट आंदोलन से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ नजर आया।

मौजिज लोगों के संपर्क में रहेंगे अधिकारी
उपायुक्त ने कहा कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारा न बिगड़े इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एचसीएस अधिकारियों के साथ-साथ जिला राजस्व अधिकारी, डीडीपीओ, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं बीडीपीओ को निर्देशित किया गया है वे अपने-अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, मौजिज लोगों एवं आम लोगों से जनसंपर्क कर कानून व्यवस्था, शांति एवं सद्भाव कायम रखने की अपील करे तथा अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध एकजुट होते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
 पंजाबी धर्मशाला में व्यापारियों से उपायुक्त आरसी बिढाण एवं पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने मीटिंग की। इस दौरान उपायुक्त ने व्यापारियों से आग्रह किया कि किसी भी तरह अफवाह का  शिकार न बनें तथा न ही अफवाह फैलाएं। उन्होंने कहा यदि किसी भी तरह की  समस्या आती है तो जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम पर दूरभाष  नंबर 01251-253116 पर सूचना दे सकते हैं।

8 कपंनियां पहुंची, और भी आएगी फोर्स
पुलिस अधीक्षक बी. सतीश बालन ने कहा कि सुरक्षा के तौर पर पैरामिल्ट्री फोर्स की 8 कंपनियां जिले में आ चुकी है। बाकी की फोर्स भी जल्द आ जाएगी। जिला पुलिस के भी 1700 से अधिक पुलिस जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान हर व्यक्ति पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखे हुए है अगर किसी भी रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी  कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

गांवों में भी पहुंचे डीसी एवं एसपी:
उपायुक्त आरसी बिढ़ाण तथा पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन शुक्रवार को भदानी, भदाना एवं कबलाना गांवों में भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान कि वे प्रस्तावित धरने के बीच  किसी भी हालत में शांति भंग न होने दें। उपायुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखते हुए कानून का पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने कहा कि बुजुर्गों का भी फर्ज है कि वे नौजवानों को सही और गलत के  बारे में अवगत कराएं।

धारा 144 लगाई
प्रस्तावित जाट आरक्षण प्रदर्शन को लेकर जिला मजिस्ट्रेट  एवं उपायुक्त आर.सी. बिढ़ाण ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। जारी  के आदेश के मुताबिक रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों तथा संपर्क सड़कों के 500 मीटर के क्षेत्र तक पांच अथवा पांच से अधिक लोगों के जमा होने तथा अग्नि शस्त्र, लाठी, बरछी, जेली एवं गंडासे सरीखे नुकीले  हथियारों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त आरसी बिधान ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कानून के दायरे में रहकर हर किसी को अपनी बात कहने का लोकतांत्रिक अधिकार है। धरने की आड़ में किसी भी शरारती तत्व अथवा शरारती तत्वों की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है तो उसके लिए सिविल एवं पुलिस प्रशासन पूरे बंदोबस्त के साथ तैयार है। उपायुक्त ने कहा किसी भी सूरत में जिले में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। परिस्थिति के अनुरूप तुरंत कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन में मौजूदा कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के साथ साथ जिले में 39 अधिकारियों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।


कैप्शन-13 पंजाबी धर्मशाला में लोगों से रूबरू होते उपायुक्त आर.सी. बिढ़ाण व पुलिस अधीक्षक बी.सतीश बालन।
कैप्श-14 भगत सिंह चौक पर तैनात पैरामिलट्री फोर्स के जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें