फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते युवक पर हमला

Sat, 28 Jan 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बाढ़सा गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर अलसुबह हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बादली पुलिस ने बाढ़सा निवासी सुनील की शिकायत पर गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया है कि गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार की अलसुबह उस पर हमला बोल दिया। इसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिजनों की मदद से घायल युवक को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलते ही बादली चौकी की ओर एएसआई कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक के ब्यान दर्ज किए। बाढ़सा निवासी सुनिल ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर रॉड व डंडाें से उस हमला किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें