बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल स्तर के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों के निपटान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई।
एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। मौके पर बीडीपीओ राजाराम, खंड कृषि अधिकारी डॉ. अशोक रोहिल्ला, एसईपीओ सत्यवान, जेई प्रवीण कुमार व योगेश कुमार मौजूद रहे।