फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हंसी खुशी लौट रहे खाटू श्याम श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
14jjrp27- कुलाना गांव के पास हादसे में क्षत्रिग्रस्त बस को बुलडोजर से उठाकर लेकर जाते हुए। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी मार्ग से रविवार सुबह खाटू श्याम से दर्शन करने के बाद श्रद्धालु झूमते-गाते घर लौट रहे थे। बस में करीब 80 श्रद्धालु सवार थे। इस दौरान किसी को भनक तक न थी कि उनकी खुशियां मातम में बदलने वाली हैं। बहादुरगढ़ से ट्रैवलर बस खाटू श्याम के लिए 12 दिसंबर को गई थी। दर्शन के बाद श्रद्धालु वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले में घने कोहरे के चलते रविवार सुबह कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच खड़े एक ट्रक से ट्रैवलर बस जा टकराई। जैसे ही ट्रॉला से बस टकराई तो पीछे से आ रही एक निजी कंपनी और एक निजी यात्री बस भी ट्रैवलर बस से जा टकराई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।
इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका एक पांव कट गया। चालक का नागरिक अस्पताल में उपचार किए जाने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। श्रद्धालुओं को रेवाड़ी के दो सरकारी अस्पतालों व झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की अनाज मंडी निवासी राजेश मित्तल, आशीष जैन, मधु, मनमोहन गुप्ता और दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-4 निवासी टुन्नी पत्नी पप्पू को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी के भगवानपुर निवासी इंद्ररा देवी, महेंद्रगढ़ के कनीना गांव निवासी संतोष को रेवाड़ी के गुरावड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
रेवाड़ी के बेरली कलां निवासी प्रीति, रेवाड़ी के बव्वा निवासी अनुराज, रेवाड़ी के नांगल भगवानपुर निवासी प्रिया और महेंद्रगढ़ के कनीना निवासी लक्ष्मी को रेवाड़ी के नाहड़ स्थित सीएचसी में दाखिल करवाया गया।
ट्रैवलर बस चालक रवि ने बताया कि वह श्रद्धालु से भरी बस को खाटू श्याम से बहादुरगढ़ ले जा रहे थे। जब वह कुलाना और गुरावड़ा के बीच पहुंचा तो घने कोहरे के चलते बीच में खड़ा ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया जिसके चलते बस ट्रक में टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
माछरौली थाना प्रभारी संदेश ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में बस चालक की हालत गंभीर है और उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। इसके अलावा 11 लोग घायल हुए हैं उनको रेवाड़ी व झज्जर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में बस चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

14jjrp27- कुलाना गांव के पास हादसे में क्षत्रिग्रस्त बस को बुलडोजर से उठाकर लेकर जाते हुए। स्रो

14jjrp27- कुलाना गांव के पास हादसे में क्षत्रिग्रस्त बस को बुलडोजर से उठाकर लेकर जाते हुए। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें