फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजन की पहली धुंध पड़ी, आउटर एरिया में दृश्यता रही शून्य

विज्ञापन
14jjrp35- शहर के रेवाड़ी रोड पर सुबह 7 बजे छाई गहरी धुंध से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। आउटर एरिया में दृश्यता शून्य रही जबकि शहर के अंदर 20 से 30 मीटर तक दृश्यता रही। रविवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग दोपहर 12 बजे धुंध का असर आउटर एरिया में कम हुआ और दृश्यता भी सही हो गई जबकि शहर के अंदर के एरिया में सुबह 9 बजे ही धुंध का असर खत्म हो गया था। दिन में हल्की धूप भी निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली सर्दी का असर कम हो गया है। आने वाले दिनों 24 दिसंबर तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। हवाओं की दिशा में फिर से बदलाव से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट साथ ही कुछ स्थानों पर सुबह के हल्की धुंध कोहरा छाया रहेगा।

14jjrp35- शहर के रेवाड़ी रोड पर सुबह 7 बजे छाई गहरी धुंध से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें