-फोटो 56 : शहर में एक दुकान पर रखे हीटर। संवाद
बहादुरगढ़। तापमान में आई गिरावट से बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। मौसम में हुए बदलाव से बच्चों के साथ ही वृद्ध लोगों के गर्म कपड़ों, ऊन, शॉल, कंबल इत्यादि की दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी है।
इसके साथ ही बाइक इस्तेमाल करने वाले लोगों में दस्ताने और विंडचीटर की डिमांड भी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक की दुकानों पर हीटर और ब्लोअर की बिक्री में भी तेजी आई है। इस बार गर्म कपड़ों के दामों में पिछली सर्दी से काफी बढ़ोतरी हुई है। ठंड बढ़ने से बाजार में ऊनी कपड़ों के साथ ही ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर और गर्म टोपियां की मांग बढ़ी है। बाजार में ऊनी कपड़े 500 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, टोपी की कीमत 200 से 300 रुपये तक है।
ब्लोअर, हीटर के साथ तेल वाले हीटर की बढ़ी मांग
ठंड बढ़ने के साथ ही दुकानों और गोदामों के स्टॉक में पड़े-पड़े धूल फांक रहे ब्लोअर, हीटर और गीजर की मांग बढ़ गई है। इन दिनों बहादुरगढ़ में तेल वाले हीटर की मांग सबसे ज्यादा है।