बेरी। धर्मनगरी बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र का मुख्य मेला 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित होगा। बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम एवं श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने तैयारियों की जानकारी दी।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंदिर परिसर में स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सीजेएम विशाल के अनुसार, पीएलवी सरोज देवी, नीता देवी और बबीता देवी श्रद्धालुओं को कानूनी जानकारी दे रही हैं।