फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ही बनेगी आरटीपीसीआर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शहर नागरिक अस्पताल में ही आरटीपीसीआर लैब निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लैब बन जाने के बाद जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध हो जाएगी। अभी तक स्वाब के नमूने पीजीआई रोहतक भेजने पड़ते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग के पीछे करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली आरटीपीआर लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सालभर में लैब बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि समय से पहले इसके निर्माण की कोशिश की जा रही है। बता दें कि काफी दिनों पहले यहां खुदाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने काम को रुकवा दिया था। मगर अब विभाग के महानिदेशक ने आरटीपीसीआर लैब का निर्माण यहीं पर करने की मंजूरी दे दी। ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग के पीछे व साथ लगते हिस्से में लैब निर्माण के लिए कॉलम खड़े कर दिए गए हैं। लैब निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पिछले दिनों टेंडर जारी किया गया था। निर्माण एजेंसी ने भवन की नींव डालने के लिए खुदाई भी की, लेकिन कुछ दिनों तक स्वास्थ्य विभाग यह फैसला ही नहीं ले पाया कि लैब नागरिक अस्पताल परिसर में ही बनाई जाए या सेक्टर-9 स्थित पॉली क्लीनिक परिसर में बनाई जाए। इसलिए विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने इस कार्य को रुकवा दिया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। इसमें पीडब्ल्यूडी ने तर्क दिया कि लैब निर्माण के लिए एजेंसी काम शुरू कर चुकी है। बीच में कार्य को कैसे रोका जा सकता है। इस पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने लैब भवन का निर्माण करने के लिए मंजूरी दे दी। स्वीकृति पत्र मिलते ही निर्माण कार्य फिर तेज कर दिया गया है।
............वर्जन
नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के परिसर में ट्रॉमा सेंटर भवन के पास ही आरटीपीसीआर लैब का निर्माण किया जा रहा है। एक साल में यह कार्य पूरा होना है, लेकिन इस काम को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। -अनिल रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (बीएडंआर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें