बादली। छुड़ानी में पिस्तौल के बल पर बाइकसवार दो युवकों ने ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से 20 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
छुड़ानी गांव में शराब ठेके पर धर्मेंद्र सेल्समैन के तौर पर काम करता है। बुधवार करीब सात बजे वह ठेके पर बैठा था तो बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने अध्धे की मांग की जबकि दूसरे ने लोहे के जाली से सेल्समैन को पकड़ लिया। पिस्तौल तानकर युवकों ने दरवाजा खोलने का इशारा किया और कहा कि दरवाजा नहीं खोला गया तो गोली मार देंगे। दरवाजा खोलने के बाद बदमाशों ने ठेके के गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए लूट लिए उसका मोबाइल फोन भी छिन लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। इसके बाद सेल्समैन ने ने ठेका मालिक और पुलिस को घटना से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की।
वर्जन
सेल्समैन की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों की सुराग नहीं चल सका है। घटना की गहनता से जांच जारी है। - रमेशचंद, थाना प्रभारी।