बेरी। बेरी-गोच्छी मार्ग पर रोडवेज की चेकिंग टीम के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाना निवासी जयबीर ने बताया कि हमारी चेकिंग टीम गांव गोच्छी में रोडवेज बस की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग होने के बाद बस चली गई थी। उसी दौरान बाइक पर तीन-चार युवक आए और टीम के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। वहां से टीम भागकर बेरी की तरफ आ रही थी तो बाइक सवार युवकों ने पीछा किया व बेरी बस स्टैंड पर 8-10 युवकों ने घेर लिया चेकिंग टीम के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत बेरी थाने में दर्ज कराई गई है।
बेरी थाने के जांच अधिकारी तनेजपाल ने बताया कि रोडवेज चेकिंग टीम के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।