फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: रोडवेज और निजी बस में टक्कर, हादसे के बाद मची चीख-पुकार, कई घायल, झज्जर में एक्सीडेंट

Mon, 25 Aug 2025 08:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में निजी व रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बसें सड़क से नीचे उतर गई। दोनों बसों में सवार कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
बसों के बीच टक्कर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार कई लोग घायल हुए हैं। गांव महराना बस स्टैंड के पास रोडवेज बस निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेरी और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बहादुरगढ़ से एक निजी बस और रोडवेज बस बेरी के लिए चली थी। निजी बस जब महराना बस स्टैंड पर सवारियों को उतारकर चलने लगी तो पीछे से आ रही रोडवेज बस चालक ने निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते चालक साइड से निजी बस को टक्कर लग गई। हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए बेरी व झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस हादसे में पाना चुल्याण बेरी निवासी राकेश को बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके अलावा गांव दूबलधन निवासी सोनू, वजीरपुर निवासी टिंकू, दूबलधन निवासी चांद, ढराणा निवासी रेणू, पाना चुल्याण निवासी निजी बस चालक रवि को बेरी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा पिंकी और बिजेंद्र को झज्जर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुजाना थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि गांव महराना में बस स्टैंड के पास निजी बस व रोडवेज बस की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और हादसे में करीब 6 सवारियां घायल हुई है। घायल उपचार के लिए बेरी व झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती हुए है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी। अभी घायलों की पूरी जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां-कहां भर्ती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें