झज्जर। गांव कबलाना में दो प्रवासी मजदूरों की एक अज्ञात वाहन की तरफ से टक्कर मारने के कारण मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पहचान बिहार के गांव लभेत निवासी सुरेंद्र मांझी और बिहार के गांव बोलबांध निवासी जगन मांझी के रूप में हुई है। मृतक सुरेंद्र मांझी की दो लड़कियां है और दोनाें शादीशुदा हैं। रेशमी देवी ने बताया कि सुरेंद्र मांझी और जगन मांझी वीरवार को किसी काम से कबलाना गए थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शवों को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।