05jjrp15- झज्जर। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कोच के साथ। स्त्रोत- संघ
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिलास्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला मुक्केबाजी के अध्यक्ष सोमवीर अहलावत और मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़ ने मुक्केबाजों का हाथ मिलवाकर मुक्केबाजी की शुरुआत कराई।
कोच हितेश देशवाल ने बताया कि जिलास्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जिले से 10 अकादमियों के 70 मुक्केबाजों ने भाग लिया। इसमें 50 किलोग्राम में रिंकू, 55 किलोग्राम में प्रियांशु डबास, 60 किलोग्राम में सौरभ, 65 किलोग्राम में साहिल डबास, 70 किलोग्राम में विवेक जाखड़, 75 किलोग्राम में योगेश, 85 किलोग्राम में यश और 90 किलोग्राम में सागर विजेता रहे। इस दौरान मनजीत डीपी, परवीन बुधवार सरताज नारा, नरेंद्र अहलावत ने तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं कोच हितेश देशवाल ने सभी खिलाड़ियों को हिसार में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।