-फोटो 65 : नहरों का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को नहरों की सफाई करने के निर्देश देते वि
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को सभी नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, सिंचाई के लिए नहरी पानी अंतिम टेल तक पहुंचे, इसका अधिकारी विशेष ध्यान रखें। विधायक जून ने बताया कि विधानसभा सत्र में उन्होंने खेतों में सिंचाई के लिए नहरी पानी की किल्लत का मुद्दा उठाकर समस्या के समाधान की मांग सरकार से की थी। मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता इशांत सिवाच व जेई पंकज जून मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विधायक राजेश जून को बताया कि अब हर 24 दिन बाद 8-8 दिन सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही सभी नहरों की सफाई करवाई जाएगी। विधायक राजेश जून ने कहा कि उनकी मांग पर विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री ने संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बहादुरगढ़ में किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जयबीर प्रधान, गुलाब जून, सुखबीर, दिलीप, जयभगवान गुलिया मौजूद रहे।