फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे ओमेक्स सोसाइटी के लोग

Tue, 18 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 57 : ओमेक्स सोसायटी में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोसाइटी में पहुंचे विधायक राजेश जून के सामने लोगों ने शिकायतें रखीं। उन्होंने बताया कि वे 10-15 सालों से यहां रह रहे हैं लेकिन बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है।
विज्ञापन

खराब व्यवस्था के कारण रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कहा कि ओमेक्स सोसाइटी अभी तक किसी भी सरकारी विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है जिसके चलते यहां विकास कार्य रुक हुए हैं। जब तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक विभागीय स्तर पर कोई भी स्थायी विकास संभव नहीं है।
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि वे अपनी ओर से हर सोसाइटी से कुछ सदस्यों की एक कमेटी बनाएं और उनके साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करें। विधायक ने आश्वासन दिया कि हैंडओवर की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभागों से सोसाइटी में विकास कार्य तेज गति से करवाए जाएंगे और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें