17jjrp11- बेरी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
बेरी। शहर चमकाने के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें शोपिस बनीं हैं। लाखों खर्च कर डिवाइडरों पर लगाई एलइडी लाइटें बंद हैं और सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। इतना ही नहीं मेन बाजार में खंभों पर लगी लाइट नहीं जलने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकानदार मनीष, सुनील, संदीप, अमित, नवीन, नरेंद्र का कहना है कि मेन बाजार व नगर पालिका से भागलपुरी चौक तक डिवाइडरों पर लाइटें खराब हैं और अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। अंधेरे में दुकानों में चोरी होने का भय रहता है। अधिकारियों को जल्द लाइटें ठीक करवानी चाहिए ताकि रात के समय वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी न हो।
दुकानदार मनीष का कहना है कि बाजार में लगी अधिकांश लाइटें अधिकतर खराब रहती हैं। नगर पालिका के अधिकारी सुध तक नहीं ले रहे हैं। शाम ढलते ही एक तो बाजार में खंभों पर लगी लाइटें नही जलती और अंधेरा होने के कारण बंदरों का आतंक भी इतना है कि पैदल निकलना भी मुश्किल होता है।