फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराही फाटक बंद कर चला मरम्मत कार्य, तो वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के नजदीक लगती बराही रोड रेलवे फाटक एसपीएल 24 पर मंगलवार को रेलवे की ओर से रेल ट्रैक पर मशीन से साफ-सफाई व मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक फाटक लगातार नौ घंटे तक बंद रही। इससे रेल यातायात पर तो कोई असर नहीं पड़ा, मगर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन

फाटक बंद रहने से पैदल राहगीर तो फाटक के नीचे से निकलते रहे लेकिन वाहन चालकों को बहुत परेशानी हुई। उन्हें दूसरे संपर्क रास्तों का रुख करना पड़ा। कई जगह जाम की स्थिति होने व सड़क टूटी होने के चलते भी परेशानी आई।
रेलवे के एसएसई की ओर से फाटक बंद करने की पूर्व सूचना भी जारी की गई थी। आसपास की कॉलोनी के निवासी पूर्व पार्षदों को भी अवगत कराया गया था। साथ ही टेंपो व ट्रक यूनियन को भी बताया गया था ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो। इसके बावजूद काफी लोगों को फाटक बंद होने की पूर्व सूचना नहीं मिल पाई थी। वे सुबह फाटक पर पहुंचे तो गेट बंद देखकर वापस गए। इस फाटक पर कई कर्मचारी सुबह से ही काम पर जुट गए थे। दिनभर कार्य होता रहा। व्यवधान से बचने के लिए सुबह 8 बजे से ही फाटक पूर्ण रूप से बंद रखी गई। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक पर मशीन से साफ-सफाई करने और कुछ पत्थर डालने की जरूरत थी, वह कार्य पूरा किया गया। काम के दौरान किसी तरह का कोई व्यवधान न हो इसको ध्यान रखते हुए फाटक को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें