फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों को राहत : 34 दिन पहली बार यलो जोन में आया एक्यूआई, दर्ज दिया गया 122

Wed, 04 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में बुधवार को तेज हवा ने प्रदूषण को किया धड़ाम, नीला नजर आया आसमान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिसंबर का पहला हफ्ता प्रदूषण के लिहाज से बहादुरगढ़ वासियों के लिए राहत लेकर आया है। बुधवार की सुबह 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण को कम किया। 34 दिनों में पहली बार बहादुरगढ़ का एक्यूआई येलो जोन में 122 पर पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से शाम तक तेज धूप खिली तो आसमान भी नीला नजर आया। एक महीने से ज्यादा समय तक प्रदूषण ने क्षेत्रवासियों को खूब परेशान किया। लगातार चार दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। 30 अक्तूबर को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार 4 दिसंबर को यह पहली बार यलो जोन में पहुंचा।

34 दिनों से खराब से बेहद खराब स्तर पर पहुंचा प्रदूषण में पिछले चार दिनों से लगातार सुधार हो रहा है। इससे लोग साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। बुधवार को 16 किलोमीटर की गति से हवा चली तो प्रदूषण भी ऑरेंज से यलो जोन में आया। सुबह से शाम तक एक्यूआई लगातार कम हुआ। सुबह 8 बजे बहादुरगढ़ का एक्यूआई 146, दोपहर 3 बजे एक्यूआई 133 और 4 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई महज 122 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई की विभिन्न श्रेणियां और उससे स्वास्थ्य पर होने वाला असर
0-50 : अच्छी : न्यूनतम प्रभाव

51-100 : संतोषजनक : संवेदनशील लोगों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होती है।

101-200 : मध्यम : फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।

201-300 : खराब : लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी।

301-400 : बेहद खराब : बहुत खराब लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले लोगों को सांस संबंधी बीमारी हो जाती है।

401-500 : गंभीर : स्वस्थ लोगों व मौजूदा बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें