फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोजगार मेले में 38 युवाओं को रोजगार मेले के लिए किया चयनित

Wed, 04 Dec 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp06- साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में आयोजित रोजगा मेले में मौजूद 
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र की 6 कंपनियां पहुंची।
विज्ञापन

मेले में आईटीआई पासआउट तथा अन्य लगभग 44 युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के आधार पर कुल 38 युवाओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने शॉर्ट लिस्ट कर चयनित किया। नौकरी पाकर युवा खुश नजर आए। इस आयोजन में टॉलबरोस लिमिटेड बावल के एचआर हैड संदीप मोहन मुख्यातिथि रहे। उन्होंने बताया कि आईटीआई पास कर चुके छात्रों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा अवसर है। छात्रों को किसी अलग-अलग कंपनी में भी नहीं घूमना पड़ता। प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि रोजगार मेले में टॉलबरोस लिमिटेड बावल, रेवेंट प्रिसिशन इंजी लिमिटेड धारूहेड़ा, जोयसन लिमिटेड नीमराना, देव इंटरप्रिज दादरी तोए, विसाक इंडस्ट्रीज झज्जर, जीएनएम इंजी प्राइवेट लिमिटेड झज्जर रहे। इनमें साक्षात्कार के आधार पर कुल 38 युवाओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने अप्रेंटिस तथा रोजगार के लिए चुन लिया है।
विज्ञापन

अनुदेशक प्रवीण कुमार ने आवेदकों को बताया कि मेले में भाग लेने से उन्हें उद्योगों में सीधे काम करने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें