फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में पदक जीतकर नाम चमका रहा रवि

Sat, 29 Jun 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दुबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला वाला धाम अखाड़े में पिछले करीब 2 वर्ष से कुश्ती का अभ्यास कर रहे गांव रिढाऊ जिला सोनीपत निवासी 19 वर्षीय रवि कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहे हैं ।
विज्ञापन

रवि ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल में भी गोल्ड मेडल जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के कोच मुकेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ी रवि पिछले करीब 2 साल से बाबा अखाड़े में कुश्ती का सुबह-शाम अभ्यास कर रहा है। खिलाड़ी रवि ने कई बार नेशनल स्तर पर भी मेडल जीत चुका है। पंचकूला में हुई सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि इससे पहले भी खिलाड़ी रवि ने कई बार स्टेट चैंपियनशिप में भी भाग लेकर मेडल जीते है। हाल ही में जिला कुमार केसरी प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल महाकुंभ जिला सोनीपत में 61 किलोग्राम भार वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखाड़े के कोच सोनू कादयान का कहना है कि अखाड़े में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे है और कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर अखाड़े का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें