थाना साल्हावास में शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।उसमें चिकित्सकों की टीम ने 40 पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें पांच पुलिस कर्मियों का ब्लड प्रेशन और तीन का शुगर लेवल बढ़ा मिला।
कोसली से आईं डॉक्टर सुषमा यादव की टीम ने पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इस चेकअप कैंप में ब्लड प्रेशर के साथ-साथ, शुगर आदि से संबंधित कई जांच की गई। इस दौरान करीब 40 पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेक किया गया। इसमें पांच पुलिस कर्मियों को शुगर व तीन पुलिस कर्मियों को ब्लडप्रेशर से पीड़ित पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर द्वारा बीमारी से पीड़ित पुलिस कर्मियों को उचित परामर्श दिया गया। डॉ. सुषमा ने कहा कि समय-समय पर हर व्यक्ति को अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए, जिससे उसे जानकारी मिलती रहती है कि उसके शरीर में किसी तरह की कोई कमी तो नहीं हो रही है। इस दौरान थाना प्रबंधक साल्हावास दिलबाग सिंह व उनकी टीम ने चेकअप के लिए आई डॉक्टर और उनकी टीम का स्वागत किया।