क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग और उसकी बहन गांव के ही एक नारी निकेतन में रहती थी, जहां बड़ी बहन का विवाह होने पर छोटी बहन को भी मुंह बोली बुआ ने गोद ले लिया था।
बड़ी बहन अपने पति के साथ कहीं घूमने गई थी। इस बीच बुआ के घर आने वाले एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर डाला। लड़की ने सदर थाने में शिकायत दी है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह व महिला एएसआई उर्मिला ने बताया कि वीरवार रात को जैसे ही शिकायत मिली तो गांव में पहुंचकर मामले की प्राथमिक जांच के साथ ही मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।