16jjrp23- झज्जर। रामलीला कलाकरों के साथ विधायक गीता भुक्कल। संवाद
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में वेद कमल कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है।
गीता भुक्कल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना और नई पीढ़ी को इन आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है।
इस अवसर पर पूर्व एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, रविंद्र शर्मा, बीएल वीरेंद्र कौशिक, रामलीला कमेटी के प्रधान कृष्ण कुमार, सचिव सुंदर लाल जांगड़ा, रविंद्र कुमार, रामनिवास नंबरदार, सत्यनारायण दहिया, मनोज कुमार सहित कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।