फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के साथ ओलावृष्टि... 12 गांवों में सरसों को नुकसान, गेहूं की फसल को फायदा

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर बारिश से बचने को छाता लिए जाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि से 12 गांवों में खड़ी सरसों की फसल में 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है जबकि गेहूं की फसल को इस बारिश से फायदा हुआ है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री को गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर के समय आसमान में धूप निकली। मंगलवार को कुल 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि तीन से चार मिनट तक ओलावृष्टि हुई और 15 मिनट तक बारिश हुई।
बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में कुल साढ़े 27 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है तो लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है। बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सेक्टर-6, सेक्टर 2, झील वाला मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, छोटूराम नगर, झज्जर रोड पर बाईपास के नजदीक, बराही फाटक, लाइनपार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और सिंचाई का खर्च भी कम होगा। गांव मांडोठी के किसान सुरेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल इस समय बढ़वार की अवस्था में है और बारिश से पौधों को नई जान मिलेगी।
वहीं बादली क्षेत्र के किसान रमेश गुलिया का कहना है कि कई दिनों से किसान बारिश की उम्मीद जता रहे थे। मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसका सीधा फायदा खेतों में खड़ी फसल को होगा।
नूना माजरा के किसान जगदीश जून ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहता है तो यह बारिश गेहूं की पैदावार बढ़ाने में मददगार साबित होगी। वहीं महिला किसान संतोष देवी ने कहा कि लंबे समय से सूखी ठंड पड़ रही थी ऐसे में यह बारिश फसल के लिए अमृत के समान है।

कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि इस बारिश से मिट्टी में नाइट्रोजन का अवशोषण बेहतर होगा और गेहूं की बालियों के विकास में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर जहां एक ओर बारिश और ओलावृष्टि से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की मुस्कान देखने को मिली।



इन गांवों में सरसों की फसल को नुकसान

बहादुरगढ़ के गांव हसनपुर, नूना माजरा, लोवा खुर्द, गुभाना, माजरी, लुक्सर, गगड़वा, जरदकपुर, शाहपुर, बुपनियां, बामड़ोली और मुकुंदपुर गांव में ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है।

फोटो-52: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर बारिश से बचने को छाता लिए जाती महिलाएं। संवाद

फोटो-52: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर बारिश से बचने को छाता लिए जाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें