27jjrp26- माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी की तरह सोमवार को गुप्त नवरात्रों की अष्टमी को मां के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अलसुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि माता मंदिर में हर माह अष्टमी को दर्शन के लिए मंदिर में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने लिए पहुंचते हैं।