पुलिस की एक टीम हथियारों के बल पर गाड़ी व नगदी छीनने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जून 2020 में हथियारों के बल पर नगदी व गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पवन निवासी गांव रावलधी चरखी दादरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को काबू किया गया। किसी अन्य आपराधिक वारदात में जेल में बंद सुनील निवासी छावला दिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।