फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रिया ने पहले ली ट्रेनिंग फिर खोला खुद का बुटिक, अब दूसरों को सीखा रहीं

Wed, 26 Nov 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp01- ट्रेनिंग सेंटर पर महिलाओं को सिलाई की जानकारी देती ट्रेनर प्रिया। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। यदि हौसले मजबूत हों तो कोई ताकत आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। यह कथन चरितार्थ कर दिखाया है आर्य नगर की प्रिया ने। इन्होंने स्वरोजगार शुरू करने से पहले खुद ट्रेनिंग ली और बाद में दूसरों को काम सीखा रही हैं। वर्तमान में वह खुद का बुटिक चला रही हैं और दो महिलाओं को भी रोजगार दे रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि उनको सिलाई का थोड़ा बहुत काम आता था। पूरी तरह ट्रेंड होने के लिए उन्होंने लगभग 6 साल पहले पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र में 30 दिन का सिलाई का प्रशिक्षण लिया। यहां कोर्स करने के बाद वह सिलाई में दक्ष हो गई। इसके बाद उन्होंने केंद्र में ही दूसरी महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया।
अब वह पिछले पांच साल से केंद्र पर सिलाई सीखने आने वाली महिलाओं को दक्ष करने का काम कर रही हैं। यहां पर 31 दिन का कोर्स महिलाओं को करवाया जाता है, जिसमें सिलाई, कटाई की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है ताकि महिलाओं अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र निदेशक उमेश गोरिया ने बताया कि उनके यहां अलग-अलग कोर्स करवाए जाते हैं, जिसमें 6 दिन से लेकर 45 दिन की ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें